दक्षिण राजस्थान मे बदलता राजनीतिक परिदृश्य : विधानसभा चुनाव 2018 व 2023 में भारतीय ट्राइबल पार्टी व भारतीय आदिवासी पार्टी को प्राप्त मतों के सन्दर्भ में
DOI:
https://doi.org/10.61778/ijmrast.v4i1.220Abstract
यह शोध दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी राजनीतिक परिदृश्य और इसमें भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के उदय का विश्लेषण करता भारतीय ट्राइबल पार्टी की स्थापना 2015 में हुई और 2018 के विधानसभा चुनावों में उसने दक्षिणी राजस्थान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। हालांकि, 2023 में BAP का गठन BTP से अलग होकर हुआ, जिसने 2023 के विधानसभा चुनाव में 24.55% मत प्राप्त किया और तीन सीटें जीतीं। राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र में इन क्षेत्रीय दलों के बढ़ते प्रभाव ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को मजबूती के साथ चुनौती दी है। पिछले दो विधानसभा चुनावों के परिणाम से पता चलता है की इन राष्ट्रीय दलों का अनुसूचित क्षेत्रों में वोट बैंक धीरे-धीरे क्षेत्रीय दलों की ओर स्थानांतरित हो रहा है। आने वाले समय में दक्षिणी राजस्थान की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की अहम भूमिका हो सकती है, जो आदिवासी अधिकारों के मुद्दों, भील प्रदेश के गठन, और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण में वृद्धि जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाने का संकेत देती हैं।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 International Journal of Multidisciplinary Research in Arts, Science and Technology

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.




