माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के व्यक्तिगत मूल्यों का शैक्षिक दृष्टिकोण पर प्रभाव का अध्ययन

Authors

  • संध्या शोधार्थी, शिक्षक-शिक्षा विभाग (बी.एड.), एम0 एल0 के0 (पी0 जी0) कॉलेज, बलरामपुर, (उ.प्र.) Author
  • डॉ0 राम रहीस शोध निर्देशक & असिस्टेन्ट प्रोफेसर, शिक्षक-शिक्षा विभाग (बी.एड.), एम0 एल0 के0 (पी0 जी0) कॉलेज, बलरामपुर, (उ.प्र.) Author

DOI:

https://doi.org/10.61778/ijmrast.v3i9.184

Keywords:

व्यक्तिगत मूल्य, शैक्षिक दृष्टिकोण, माध्यमिक विद्यालय, शिक्षक, शिक्षा।

Abstract

शिक्षा की गुणवत्ता मुख्यतः शिक्षक के व्यक्तित्व, मूल्यों तथा उसके शैक्षिक दृष्टिकोण पर निर्भर करती है। शिक्षक के व्यक्तिगत मूल्य जैसे ईमानदारी, अनुशासन, सहयोग, जिम्मेदारी और सहानुभूति उसके शिक्षण व्यवहार तथा विद्यार्थियों के प्रति दृष्टिकोण को प्रभावित करते हैं। अध्ययन के निष्कर्ष से ज्ञात हुआ कि अधिकांश शिक्षकों के व्यक्तिगत मूल्य सकारात्मक पाए गए तथा उनका शैक्षिक दृष्टिकोण भी सकारात्मक था। साथ ही शिक्षकों के व्यक्तिगत मूल्यों और शैक्षिक दृष्टिकोण के मध्य सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण संबंध पाया गया। जिन शिक्षकों में सकारात्मक व्यक्तिगत मूल्य अधिक थे, उनका शैक्षिक दृष्टिकोण भी अधिक सकारात्मक पाया गया। अतः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि शिक्षकों के व्यक्तिगत मूल्य उनके शैक्षिक दृष्टिकोण को प्रभावित करते हैं और यह विद्यार्थियों के शैक्षिक तथा व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों में व्यक्तिगत मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

Downloads

Published

2025-09-30

How to Cite

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के व्यक्तिगत मूल्यों का शैक्षिक दृष्टिकोण पर प्रभाव का अध्ययन. (2025). International Journal of Multidisciplinary Research in Arts, Science and Technology, 3(9), 63-68. https://doi.org/10.61778/ijmrast.v3i9.184