विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में उनके मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक बुद्धि की भूमिका

Authors

  • अजय कुमार चैधरी शोधार्थी, डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या। Author
  • डाॅ प्रमिला शोध निर्देशिका, पूर्व आचार्य, शिक्षक शिक्षा विभाग, आर0आर0पी0जी0 काॅलेज, अमेठी। Author

DOI:

https://doi.org/10.61778/ijmrast.v3i4.128

Keywords:

शैक्षिक उपलब्धि, मानसिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक बुद्धि

Abstract

विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना अति आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य और सफलता एक दूसरे के साथ सहसम्बन्धित है। विद्यार्थी का मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना उनकी शैक्षिक उपलब्धि में सकारात्मक भूमिका निभाता है, तथा उनकी सफलता के अवसरों को बढ़ा देता है। जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी अपने वातावरण के साथ समायोजन कर अपने जीवन में संतुलन स्थापित कर सकता है। विद्यार्थी के आन्तरिक तथा बाह्य संतुलन हेतु आध्यात्मिक बुद्धि सकारात्मक भूमिका निभाता है। आध्यात्मिक बुद्धि, बुद्धि का उच्चतम आयाम है, जो व्यक्ति की बौद्धिक बुद्धि तथा संवेगात्मक बुद्धि का मिश्रित रूप है। आध्यात्मिक बुद्धि हमारे जीवन को पूर्णतः प्रदान करती है, और हमारी चेतना का विकास कर ज्ञान के सर्वोच्च शिखर पर पहुचने में मदद करती है। विद्यार्थी के मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने में तथा उसकी शैक्षिक उपलब्धि में आध्यात्मिक बुद्धि का महत्वपूर्ण योगदान है। जो उनके समग्र विकास में सहायक है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में उनके मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक बुद्धि की भूमिका का अध्ययन करना है। यह एक गुणात्मक प्रकार का अध्ययन  है। जिसमें पूर्व में हुए शोधों का अध्ययन विश्लेषणात्मक प्रकार से किया गया है। निष्कर्षतः यह पाया गया कि विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में उनके मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक बुद्धि की सकारात्मक भूमिका रहती है। जिसका प्रयोग कर विद्यार्थी अपने जीवन की समस्याओं का सामना आसानी से कर पाते है, और शैक्षिक तथा सामाजिक उद्देश्यों को सरलतापूर्वक प्राप्त कर सकते है। 

Downloads

Published

2025-04-30

Issue

Section

Articles

How to Cite

विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में उनके मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक बुद्धि की भूमिका. (2025). International Journal of Multidisciplinary Research in Arts, Science and Technology, 3(4), 10-14. https://doi.org/10.61778/ijmrast.v3i4.128